{"_id":"69d6a66da897846aca007cc4","slug":"kyc-of-244-lakh-connection-holders-is-pending-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154976-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 2.44 लाख कनेक्शन धारकों की केवाईसी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 2.44 लाख कनेक्शन धारकों की केवाईसी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
डीह कस्बा स्थित इंडेन गैस एजेंसी में गैस लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। गैस एजेंसियों में केवाईसी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इसी कारण गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिले में 2.44 लाख कनेक्शन धारकों की केवाईसी बाकी है। बुधवार को भी गैस के लिए एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ रही। लगातार सर्वर धोखा दे रहा है। इसके अलावा अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
जिले में रसोई गैस के 6,65,939 कनेक्शन हैं। इसमें 20,729 कनेक्शन निष्क्रिय हो चुके हैं। 69,725 उज्ज्वला कनेक्शन धारक भी अब तक केवाईसी नहीं करा सके हैं। व्यवस्था यह की गई है कि बिना केवाईसी के गैस की बुकिंग नहीं हो सकेगी। बुधवार को एजेंसियों में लाइन में खड़े होकर लोगों ने पसीना बहाया।
जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि जिले में रसोई गैस के वितरण की समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग गैस बुक करा रहे हैं, उन्हें आसानी से गैस मिल रही है। बिना केवाईसी के बुकिंग नहीं हो सकती है। इसी कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 6.65 लाख उपभोक्ताओं में 2.44 लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी बाकी है। केवाईसी का काम पूरा कराने के लिए सभी एजेंसियों में अलग से एक-एक काउंटर खुलवाए गए हैं। केवाईसी के काम में भी तेजी आ रही है।
इनसेट
सर्वर फेल से उपभोक्ता परेशान
लालगंज। गैस एजेंसियों पर पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कम जरूर हुई, लेकिन समस्या बरकरार है। करुणा बाजार चौराहे के पास इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। महिला और पुरुष उपभोक्ता कतार में खड़े नजर आए। अधिकांश लोग केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी के कारण उनका काम समय से नहीं हो पा रहा है।
एकौनी गांव से आई रामदुलारी ने कहा कि वह लगातार दो दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। केलौली गांव की रहने वाली कुसुमा ने बताया कि केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य उपभोक्ता भी परेशान दिखे।
आठ दिन पहले बुकिंग कराने वालों को मिला सिलिंडर
डीह। ब्लाॅक क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को गैस मिलने की खबर पर उपभोक्ताओं की कतार लग गई। दोपहर में गैस की गाड़ी पहुंची। एक-एक करके लोगों में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। हालांकि बीती 31 मार्च से पहले बुकिंग कराने वालों को ही गैस दी गई। हालांकि कुछ लोग बिना गैस सिलिंडर के ही वापस लौट गए। गोदाम प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि 31 तक कटी पर्चियों के उपभोक्ताओं को गैस बांटी गई। धीरे-धीरे समस्या कम हो रही है।
Trending Videos