{"_id":"69ac79de1276687ffa043b14","slug":"man-killed-friend-injured-in-car-accident-raebareli-news-c-101-1-rai1002-152524-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अहिया रायपुर के पास सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त बाइक।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के खाटू श्याम मंदिर रायपुर के पास शुक्रवार देर रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। घायल को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के निमाबा सिंदुरवा गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय (36) खेती करते थे। होली पर पत्नी के साथ ससुराल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सरावां गांव आए थे। अनिल रात में रायबरेली जिले के मिल एरिया क्षेत्र के कंचौदा नानकारी गांव निवासी दोस्त अभय मिश्रा (40) के साथ रायबरेली शहर घूमने आए थे। रात करीब 12 बजे दोनों दोस्त रायबरेली शहर से घर जा रहे थे।
खाटू श्याम मंदिर रायपुर के पास लखनऊ से रायबरेली शहर की तरफ आ रही बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर त्रिपुला चौकी प्रभारी अंकुर दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत से पत्नी रमाकांती के आंसू नहीं थम रहे हैं। अन्य परिजन भी अनिल की मौत से गमगीन हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos