सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Van collides with tree, driver injured, 10 children survive

Raebareli News: पेड़ से टकराई वैन, चालक घायल, 10 बच्चे बचे

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Van collides with tree, driver injured, 10 children survive
भदोखर थाना क्षेत्र के मुलीहामऊ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटने से क्षतिग्रस्त स्कूली वैन।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग स्थित मुलिहामऊ गांव के पास शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया। वैन में बैठे 10 बच्चे बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन के आगे कार आने से वह पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos


सुबह करीब 8:15 बजे रामजानकी पब्लिक स्कूल मुलिहामऊ की वैन 10 बच्चों को घर से लेकर स्कूल जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वैन का ब्रेक फेल होने या रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसी बीच डीह से रायबरेली की तरफ आ रही कार सड़क के किनारे रुक गई। वैन कार से टकरा गई और खड्ड में पलटने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। बच्चे पार्श मिश्रा, सौरभ, प्रतीक, शुभि आदि में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में मुलिहामऊ निवासी वैन चालक अभय सिंह को चोटें आईं, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

मौके पर आए अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि वैन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही है कि ऐसे चालकों को गाड़ी चलाने के लिए रखते हैं।

भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि वैन में पांच-छह वर्ष के बच्चे थे। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। बच्चे सुरक्षित हैं। वैन को कब्जे में लिया गया है। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


वैन में लगी थी सीएनजी किट
वैन में सीएनजी किट लगी हुई थी, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल गई और बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की। उनकी तत्परता से स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सका। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा को लेकर ख्याल रखना चाहिए।


स्कूली वाहन हो रहे हादसे का शिकार
स्कूली वाहन बच्चों की जान पर आफत बन गए हैं। फरवरी में महराजगंज व हरचंदपुर में स्कूली वाहनों की टक्कर के हादसे हो चुके हैं। महराजगंज में एक फरवरी को महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना पुल के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड्ड में पलट गई थी। नौ बच्चे घायल हो गए थे।

20 फरवरी को हरचंदपुर-महाराजगंज मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना में 20 बच्चे घायल हो गए थे। असल में बिना फिटनेस के स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। इसमें क्षमता से अधिक बच्चे बिठाए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि स्कूली वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed