सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hi-tech libraries will be started in 178 Gram Panchayats this month

Raebareli News: इसी माह शुरू होंगी 178 ग्राम पंचायतों में हाईटेक लाइब्रेरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech libraries will be started in 178 Gram Panchayats this month
विज्ञापन
रायबरेली। पंचायती राज विभाग की पहल पर जिले की 178 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। पांच ब्लॉकों में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की पुस्तकें पहुंच चुकी हैं और इसी माह से ये लाइब्रेरी क्रियाशील हो जाएंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांव में ही बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।
Trending Videos


प्रत्येक ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हर लाइब्रेरी में चार-चार कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन पाठ्य सामग्री का उपयोग कर सकें। बच्चों को अध्ययन के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिले के रोहनियां, डीह, जगतपुर, ऊंचाहार और डलमऊ ब्लॉकों में पुस्तकों की आपूर्ति हो गई है। अब जल्द ही फर्नीचर की व्यवस्था कर लाइब्रेरी शुरू कर दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसी महीने से छात्र इनका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed