सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Navjeevan Hospital operator and two others arrested

Raebareli News: नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक समेत दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 01 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Navjeevan Hospital operator and two others arrested
विज्ञापन
रायबरेली। इलाज के नाम पर मृत महिला को वेंटिलेटर पर रखने और परिजनों से रुपये वसूलने के मामले में नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिलएरिया थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, आरोपियों को बुधवार को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी। मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। बीते सोमवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी सीमा (34) पत्नी संजय सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। पहले उन्हें सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर किया गया। आरोप है कि रास्ते में निजी एंबुलेंस चालक महिला को नवजीवन हॉस्पिटल ले गया, जहां इलाज के नाम पर परिजनों से 59 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रुपये ऐंठने के लिए महिला की मौत के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। मंगलवार को मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। मृतका की बहन मीना की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मिलएरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक शैलेश श्रीवास्तव और सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed