{"_id":"69f3a9a235d8e2fc8b070166","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-the-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1031-156741-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसों में महिला समेत दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसों में महिला समेत दो लोगों की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 01 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर/ऊंचाहार। सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस हादसों की जांच कर रही है। डीह के हाजीपुर गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान रामसजीवन का बेटा अमित कुमार (25) बुधवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से प्रतापगढ़ के विजयी का पुरवा निवासी साले अभिषेक कुमार के साथ घर लौट रहा था।
परशदेपुर-जायस रोड पर त्रिलोकपुर मोड़ के पास सामने से दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अमित, उसका साला और दूसरी बाइक पर सवार प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुवारा निवासी श्रीलाल, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बावली निवासी मुकेश कुमार घायल हो गए। सभी को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान के बेटे को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। परशदेपुर चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे चांदन मजरे सवैया गांव की शशि बृहस्पतिवार दोपहर अपने देवर अंकित और तीन वर्षीय बेटे आयुष के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जगतपुर इलाके में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर नवाबगंज के पास डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में शशि की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
Trending Videos