सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Meritorious students rejoice at better results

Raebareli News: बेहतर नतीजे आने पर झूमे मेधावी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 01 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students rejoice at better results
सेंट पीटर्स स्कूल में सीआईएससीई के परिणाम आने पर खुशी से उछलती मेधावी छात्राएं।
विज्ञापन
रायबरेली। सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए तो सफलता का जश्न मनाने के लिए स्कूलों में मेधावियों के साथ अभिभावक भी जुट गए। स्कूल भी उपलब्धियों का श्रेय लेने में भी पीछे नहीं रहे। सफलता का जश्न मनाते हुए स्कूल संचालकों ने उपलब्धियों का गुणगान किया और कहा कि मेधावियों ने बेहतर नतीजे हासिल कर नाम रोशन किए हैं।
Trending Videos


बच्चों के बेहतर नतीजे आने पर अभिभावक भी खुशी से झूम उठे। बृहस्पतिवार को पहले स्कूल और फिर मेधावियों के घर जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रायन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं के शिखर गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत, मो. इब्राहीम हसन ने 95 प्रतिशत और उत्कृठा अवस्थी ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में श्रेया श्रीवास्तव 95.75 प्रतिशत, अनन्यवीर सिंह 95 प्रतिशत और पीयूष मिश्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा अन्य मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे, जिनका बुके भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

सेंट पीटर्स स्कूल में 10वीं से ओजस्वी सिंह (97.8 प्रतिशत) ने प्रथम, दिव्यांशी (97.6 प्रतिशत) ने द्वितीय एवं अक्षित सिंह (96.8 प्रतिशत) ने तृतीय स्थान बनाया, जबकि 12वीं में समृद्धि श्रीवास्तव को 96 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, सार्थक त्रिवेदी को 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और आदित्य गुप्ता, अरनव चक्रवर्ती एवं मंजरी श्रीवास्तव को 92.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा भी कई अन्य मेधावियों के साथ अन्य अभिभावक जुटे तो स्कूल स्टाफ ने सभी को सम्मानित किया।

न्यू विजन स्कूल में मेधावियों संग जश्न मनाया गया। अंशिका ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में स्कूल टॉप किया। सैयद मुहम्मद तकी आब्दी (88.5 प्रतिशत) दूसरे एवं रिया सलीम (85.5 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 10वीं में शोभित तिवारी (88 प्रतिशत) ने प्रथम, अनन्या श्रीवास्तव (83 प्रतिशत) ने द्वितीय एवं मशरबा नूरी व शिफा खातून (80 प्रतिशत) ने तृतीय स्थान बनाया। प्रबंधक आमिर बेग, प्रधानाचार्य इशरत बेग, आफताब जहाँ, मुहम्मद शाहिद खान ने मेधावियों को सम्मानित किया।

सेंट जेम्स स्कूल में 10वीं से आरुष वर्मा, पीयूष यादव, श्रेयांश मौर्या, श्वेता सिंह और 12वीं से निष्ठा वर्मा, आदित्य कुमार, अक्षत सिंह, पीयूष ओझा, सान्या सिंह, तेजस्वी तिवारी, शुभ श्रीवास्तव, मो. फराज ने अपनी मेधा से स्कूल का नाम रोशन किया है। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक अल्फा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने भी सफलता अर्जित की है। यहां 10वीं के शुभ्रांत सोनी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनामिका और आलिया ने भी स्कूल का नाम रोशन किया है। सभी मेधावियों की सफलता का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed