{"_id":"69f659f8c61df9ba2a0525c1","slug":"neet-exam-today-at-six-centres-2592-candidates-to-appear-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156872-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छह केंद्रों पर नीट परीक्षा आज, 2592 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छह केंद्रों पर नीट परीक्षा आज, 2592 अभ्यर्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 03 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के छह परीक्षा केंद्रों में तीन मई (आज) को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
परीक्षा में 2592 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी स्टाॅफ और परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश मिलेगा। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि जिले में नीट की परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 648, राजकीय इंटर कॉलेज में 480, फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज में 480, केंद्रीय विद्यालय रेलकोच कारखाना लालगंज में 384, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 360 और फीरोज गांधी पॉलीटेक्निक में 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश मिलेगा।
Trending Videos