{"_id":"69c2db9a2dc9b7f1640a1e05","slug":"ntpcs-fifth-unit-commissioned-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153736-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एनटीपीसी की पांचवीं यूनिट चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एनटीपीसी की पांचवीं यूनिट चालू
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना की पांचवीं यूनिट मंगलवार को चालू कर दी गई। बॉयलर ट्यूब में रिसाव के कारण यह यूनिट बंद हो गई थी। यूनिट के चालू होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ गया है।
परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। इसमें 210-210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें स्थापित हैं। एक छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। 22 मार्च रविवार को पांचवीं यूनिट के बॉयलर ट्यूब में रिसाव हुआ था। इस कारण यह यूनिट बंद हो गई थी।
सोमवार को पांचवीं यूनिट की मरम्मत का काम शुरू किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार दोपहर बाद यूनिट चालू की गई। लगभग पांच घंटे बाद यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी आज्ञा शरण सिंह ने बताया कि पांचवीं यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। छठवीं यूनिट का मरम्मत कार्य अभी जारी है।
Trending Videos