{"_id":"69cae3fa4deb778d2f0d4ab5","slug":"small-shopkeepers-businesses-shut-down-due-to-the-shutdown-of-commercial-cylinders-raebareli-news-c-101-1-rai1002-154268-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कॉमर्शियल सिलिंडर बंद होने से छोटे दुकानदारों का व्यापार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कॉमर्शियल सिलिंडर बंद होने से छोटे दुकानदारों का व्यापार बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के हुए संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
रायबरेली। ईरान-इस्राइल अमेरिका युद्ध के कारण कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी बंद कर दी गई है। इसका नतीजा है कि छोटे दुकानदारों का व्यापार बंद हो गया है। साथ ही होटल व ढाबा व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। व्यापारियों का मानना है कि जो संकट आया है, उससे आने वाले दिनों में महंगाई भी बढ़ेगी।
शहर के नूर मार्केट में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों और लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। सभी का कहना था कि युद्ध की वजह से पेट्रो उत्पाद में कमी तो नहीं है लेकिन जो गाइडलाइन आई हैं, उससे परेशान होना पड़ रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडर बंद कर दिए गए हैं, जिस कारण शहर के छोटे चाय, समोसा बनाने वाले दुकानदारों का व्यापार बंद हो गया है। असर होटल और ढाबा पर भी पड़ा है। पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर चाय और समोसा की जो दुकान खुली रहती थीं वह बंद हो गई हैं।
व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि जो संकट आया है, उससे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। व्यापार पर भी असर पड़ा है, हालांकि अभी बहुत अधिक प्रभाव नहीं है लेकिन युद्ध लंबा खिंचा तो इसका बड़ा असर पड़ेगा। सिलिंडर के लिए लाइन लग रही हैं और ईकेवाईसी के साथ सर्वर की समस्या बनी हुई है।
सेवानिवृत्त रेलवे अधीक्षक आरबी वैश्य का कहना है कि सीनियर सिटिजन और महिलाओं को गैस सिलिंडर की लाइन लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि सीनियर सिटिजन और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था हो जाए तो बेहतर होगा। अनिल सोनी का कहना है कि सिलिंडर मिल नहीं रहा है। बुकिंग के बाद मेसेज नहीं आ रहा है, इस कारण खाना पकाने के लिए चूल्हा का सहारा लेना पड़ रहा है।
आशुतोष शुक्ला ने बताया कि दुकानदारों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। राहुल गुप्ता का कहना था कि युद्ध लंबा चला तो खाद्य पदार्थों के दाम महंगे होंगे। विजय मिश्रा व अब्बास खान का कहना है कि कॉमर्शियल सिलिंडर बंद है जिससे छोटे दुकानदारों की दुकानें बंद हो चुकी हैं। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर में सर्वर का झंझट समस्या खड़ी कर रहा है।
Trending Videos