सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Location of contracted buses is not available, tracking device found dead

Raebareli News: अनुबंधित बसों की नहीं मिल रही लोकेशन, ट्रैकिंग डिवाइस डेड मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 31 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Location of contracted buses is not available, tracking device found dead
विज्ञापन
रायबरेली। सरकार ने रोडवेज की सभी बसों की लोकेशन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए निगम के साथ ही अनुबंधित बसों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगवाए गए हैं। यह डिवाइस लगने के बाद भी अनुबंधित बसों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
Trending Videos

वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक ने बसों की चेकिंग की तो 12 बसों में डिवाइस ही नहीं मिली। 34 बसों में डिवाइस तो लगी मिलीं, लेकिन काम नहीं कर रही थीं। मनमानी मिलने पर अनुबंधित बसों के मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली डिपो से संचालित सभी बच्चों में वीएलटीडी लगवाने के आदेश पिछले साल ही दिए गए थे। इससे निगम के साथ ही यात्री भी बस की लोकेशन को देख सकते हैं। निगम के साथ अनुबंधित बसों में भी यह डिवाइस लगवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन बसों के संचालकों ने मनमानी की। ऐसी स्थिति में अनुबंधित बसों की लोकेशन विभाग को नहीं मिल पा रही है।
मामला संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने अनुबंधित बसों का निरीक्षण किया तो 12 बसों में डिवाइस ही नहीं मिली। 34 बसों में डिवाइस तो लगी मिली, लेकिन यह काम नहीं कर रही थी। कुछ ही अनुबंधित बसों में डिवाइस चालू हालत में मिली। मनमानी पकड़ में आने के बाद संबंधित बसों के मालिकों को नोटिस देकर तीन दिन में ट्रैकिंग डिवाइस को ठीक कराकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार का कहना कि 46 अनुबंधित बसों के मालिकों को नोटिस दी गई है। डिवाइस ठीक न कराने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed