सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Panic after robbery from goldsmith in Amawan

Raebareli News: अमावां में सर्राफ से लूट के बाद दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 19 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panic after robbery from goldsmith in Amawan
अमावां में वारदात के बारे में जानकारी लेती पुलिस।   संवाद
विज्ञापन
अमावां। सर्राफ रमन सोनी (30) को गोली मारकर लूट के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी रवि कुमार, एएसपी आलोक सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद एसपी ने जिला अस्पताल जाकर सराफा व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली।


रमन सोनी के बड़े महेंद्र बाबू ने बताया कि बैग में चार से पांच किलो चांदी और दो से ढाई सौ ग्राम सोना था। साथ ही पांच हजार की नकदी थी। करीब 20 लाख के जेवर लूटे गए हैं।एसपी रवि कुमार ने बताया कि सराफा व्यवसायी के साथ हुए गोलीकांड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने सोने चांदी के जेवरात का बैग लूट लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए थाने की पुलिस के साथ एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

----------
घर से 15 मीटर की दूरी पर हुई घटना
बदमाश सराफा व्यापारी के घर से महज 15 मीटर की दूरी पर घात लगाए खड़े थे। इससे साफ है कि बदमाशों ने पहले से ही रेकी की थी। जैसे ही रमन मोड़ पर आए, उन पर फायरिंग की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मिल एरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। व्यापारी की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed