{"_id":"6a72420c88463b56d8063f3a","slug":"people-scared-due-to-the-rising-of-ganga-raebareli-news-c-101-1-rai1002-164455-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा के उफनाने से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा के उफनाने से सहमे लोग
Wed, 05 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ तहसील क्षेत्र में गंगा का बढ़ता जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ। पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण बीते दो दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। ऊंचाहार में गंगा का जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ गया है। इसके कारण कटरी के गांवों में ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। पानी खेतिहर जमीन के पास पहुंच गया है। इस कारण किसान उपयोगी सामान और नलकूप के इंजन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने लगे हैं।
केंद्रीय जल आयोग डलमऊ द्वारा मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर 97.460 मीटर नापा गया, जो चेतावनी बिंदु से 90 सेंटीमीटर दूर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा कटरी क्षेत्र के चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, अंबहा, बबुरा पूरे रेवती सिंह गांव के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।
कटरी क्षेत्र के ग्रामीण महादेव, सजन यादव, राम बहादुर, जयकरन, संतोष कुमर ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीवजंतु खेतों तक पहुंच गए हैं जिससे खेतों की रखवाली करने में जहरीली जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि लगातार जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही पानी फसलों को डुबोते हुए आबादी क्षेत्र तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियां व्यवस्थित कर दी गई हैं और क्षेत्रीय लेखपालों को नियुक्त कर दिया गया है।
घाट पर पांच फीट बढ़ा पानी
ऊंचाहार। गोकना घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। नाव - नाविकों को मुस्तैद रहने को कहा और घाट पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस बीते 24 घंटों में घाट पर लगभग पांच फीट पानी बढ़ा है। लोगों को स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन घाट की निगरानी करा रहा है।
एडीएम ने गेंगासो घाट का किया निरीक्षण
सरेनी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र मंगलवार को गेंगासो घाट पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार लालगंज शिवम राठौर और जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित के साथ बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को नदी के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर भीड़ रोकने, बैरिकेडिंग लगाने और लोगों को नदी में प्रवेश न करने के प्रति जागरूक करने को कहा।