{"_id":"6a72ec9c9615a9a7e70d7ff9","slug":"video-video-rayabral-ma-gaga-ka-jalsatara-catavana-btha-ka-karab-bugdhha-ka-aashaka-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, बाढ़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, बाढ़ की आशंका
पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों से हो रही वृद्धि के चलते डलमऊ में गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने जलस्तर 97.460 मीटर मापा। यह चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर से 90 सेंटीमीटर कम है।
डलमऊ गंगा कटरी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीन पुर, अंबहा, बबुरा और पूरे रेवती सिंह जैसे गांव प्रभावित हैं। किसानों ने अपने खेतों से उपयोगी सामान और नलकूप के इंजन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव-जंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे खेतों की रखवाली करते समय उनके काटने का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर लगातार बढ़ता रहा, तो जल्द ही पानी फसलों को डुबोकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि आबादी क्षेत्र में पानी खतरे का निशान पार करने के बाद ही पहुंचता है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियां व्यवस्थित कर दी हैं। क्षेत्रीय लेखपाल नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।