फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply disrupted due to lightning strikes or faults

Raebareli News: बिजली गिरने तो कहीं फॉल्ट से आपूर्ति ठप

Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to lightning strikes or faults
लालखेड़ा मजरे जीगो गांव में बारिश के दौरान विद्युत लाइन के खंभे पर गिरी बिजली। 
रायबरेली। जिले में मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली ठप होने से लोगाें को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। बारिश में कहीं बिजली गिरने, तो कहीं लाइन फॉल्ट से बिजली बंद रही। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने बिजली बहाल कराई। बछरावां उपकेंद्र से निकले पलिया फीडर की लाइन में बिजली गिरने से कई इंसुलेटर खराब हो गए। इससे 12 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। पावर कॉर्पोरेशन की टीम बिजली बहाल करने करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


तड़के करीब चार बजे बारिश हुई, लेकिन सुबह पांच बजे जैसे हवा चली, वैसे ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर के रानानगर, सुपरमार्केट, घंटाघर, बस स्टेशन चौराहा, जवाहर बिहार, मलिकमऊ की बिजली गुल हो गई। कहीं लाइन फॉल्ट, तो कहीं जंपर कटने से बिजली गुल रही। सात बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सबसे खराब हालत ग्रामीण क्षेत्र के रहे।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र कठगर, डलमऊ, बरस उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली सुबह चार बजे से आठ बजे तक गुल रही। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के चलते बिजली बंद थी। बहाल कराने के बाद प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लालगंज में बारिश के दौरान रौतापुर, सरेनी, लालगंज तहसील, भोजपुर उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली सुबह चार बजे से 10 बजे तक ठप रही। उपभोक्ता रामकेत, अशोक कुमार, विजय पाल, विशेष तिवारी ने बताया कि मामूली हवा और बारिश होने पर बिजली गुल हो जाती है।


खंभे पर गिरी बिजली गिरी, सहमे लोग
बछरावां। बछरावां उपकेंद्र से पलिया फीडर निकला है। इस फीडर से लालखेड़ा, जीगों, तिलेंडा, देवपुरी, बहादुरपुर समेत 20 से ज्यादा गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। लालखेड़ा गांव के पास तड़के करीब पांच बजे खंभे पर बिजली गिरी। इससे तेज स्पार्किंग हुई। बिजली गिरने का नजारा पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तेज धमाका होने से बिजली गुल हो गई।

फीडर के कई इंसुलेटर खराब होने से शाम पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं पाई। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से लाइन में कई जगह खराबी आई है। ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


हंगामे के बाद शुरू कराई बिजली आपूर्ति
सतांव। अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र से जुड़े पूरे महिपत गांव की बिजली बंद होने से नाराज ग्रामीण सोमवार रात करीब 10 बजे उपकेंद्र पहुंच गए। रात में बिजली गुल होने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। हंगामे की सूचना पर अभियंताओं ने रात में बिजली बहाल कराई। गांव के श्रीकांत, लवकुश, सौरभ, अमित कुमार, शैलेंद्र ने बताया कि गांव की बिजली निजी नलकूप की लाइन से जोड़ दी गई है।


इससे दिन में पांच से छह घंटे बिजली मिलती है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और जेई की फोन में तीखी बातचीत हुई। जानकारी उपखंड अधिकारी पीएस राना ने दूसरी लाइन से गांव की बिजली बहाल कराई। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed