{"_id":"697279f25095260f950ddafe","slug":"questions-raised-over-feroze-gandhis-driving-license-political-temperature-rises-raebareli-news-c-101-1-rai1002-149536-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस पर उठे सवाल, बढ़ गया सियासी तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस पर उठे सवाल, बढ़ गया सियासी तापमान
विज्ञापन
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह।
- फोटो : राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह।
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के दौरे के बाद जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है। साथ ही फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस के मामले की सरकार से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस इतने दिन तक रखना अपराध है और यूपी में अपराध करने वाले की जगह जेल में है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस का सच क्या है, यह राहुल गांधी और वह व्यक्ति जानता है, जिसने राहुल गांधी को ड्राइविंग लाइसेंस दिया। यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राहुल गांधी की बनाई गई कहानी है।
राज्य मंत्री ने कहा कि तीन दिन रायबरेली के बाहर पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में व्यस्त था। पता लगा कि रायबरेली के नकली राहुल, देश के नकली गांधी और रायबरेली के एक्सीडेंटल सांसद रायबरेली में आए और हमारी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर चले गए। राहुल गांधी ने जी राम जी योजना पर झूठ और अपरिपक्व बयान दिया है।
राहुल गांधी को ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा
राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अनर्गल प्रलाप करते हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि रायबरेली आकर राहुल गांधी झूठ बोले और अखाड़ा बनाएं। रायबरेली के सांसद हैं तो राहुल गांधी का स्वागत है लेकिन अनर्गल प्रलाप करेंगे तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस पर बिना दिनेश सिंह को फेस किए झूठ बोलकर राहुल गांधी चले गए। अगली बार ऐसा नहीं होगा। मैं जवाब दूंगा।
किसी का ड्राइविंग लाइसेंस रखना अपराध है
राहुल गांधी को दौरे के विकास सिंह ने उनके बाबा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया था। इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि यदि ड्राइविंग लाइसेंस फिरोज गांधी का था तो उसे उनके घर पर होना चाहिए था। यदि किसी ने रखा तो क्यों रखा और यदि किसी को रखने के लिए दिया गया तो कितने दिन तक रखने के लिए दिया गया। क्या लाइसेंस वैधानिक है। यह केवल लिपि बनाकर सस्ती लोकप्रियता पाने का काम किया गया है। कहा कि किस प्रकार फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस किसी के घर में रखा रहा। क्या फिरोज गांधी उसे देकर गए हैं। इतने दिन तक इसे इवेंट बनाकर रखा गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार इसकी जांच करें। दोषी को दंडित किया जाए। यह अपराध है।
Trending Videos