सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raids in three hotels, three days' time

Raebareli News: तीन होटलों में छापा, तीन दिन की मोहलत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Raids in three hotels, three days' time
विज्ञापन
रायबरेली। आदेश के बाद भी सराय एक्ट के तहत होटलों और मैरिज लॉन का पंजीयन न कराने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने शहर के तीन बड़े होटलों का निरीक्षण किया। पंजीयन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए तीन की समय दिया। पंजीयन न कराने पर होटलों को बंद कराने की चेतावनी दी।
Trending Videos

सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को जलसा, भुंदल और हवेली होटलों का निरीक्षण किया। यहां सराय एक्ट के तहत पंजीयन प्रमाणपत्र संचालकों से मांगा। किसी के पास पंजीयन नहीं मिला। तीनों होटलों के संचालकों को तीन दिन में पंजीयन कराने का मौका दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर के तीन बड़े होटलों का निरीक्षण किया गया। यहां सराय एक्ट के तहत पंजीयन नहीं मिला। तीन दिन में पंजीयन न कराने पर होटलों को बंद कराया जाएगा। उन्होंने सभी होटलों के संचालकों को तत्काल पंजीयन कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed