सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sales of induction stoves and electric kettles increased

Raebareli News: इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक केतली की बिक्री बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sales of induction stoves and electric kettles increased
विज्ञापन
रायबरेली। गैस सिलिंडर को लेकर बनी स्थिति का असर बाजार पर दिख रहा है। इसके चलते इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक केतली की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। लोग रसोई के लिए गैस के बजाय अन्य साधनों की व्यवस्था कर रहे हैं। यह संकट उपभोक्ताओं और व्यवसायियों दोनों को प्रभावित कर रहा है।
Trending Videos


इलेक्ट्रिक उपकरण व्यवसायी आयुष कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में वृद्धि हुई है। अमित गुप्ता ने बताया कि अभी पुराने प्रिंट रेट पर इंडक्शन और हीटर चूल्हा बिक रहे हैं, लेकिन अप्रैल में नया माल आने के बाद दाम बढ़ जाएंगे, इस कारण इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गैस सिलिंडर की मारामारी से होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं। रेस्टोरेंट संचालक दिनेश कुमार ने कोयले की भट्ठी तैयार कराई है। उन्होंने कहा कि गैस न मिलने पर इसी पर खाना बनाना पड़ेगा। संतराम के अनुसार, फिलहाल पुराने सिलिंडर पर काम चल रहा है। लेकिन खत्म होने के बाद उन्हें दिक्कत हो सकती है। एलपीजी संकट की आशंका के बीच वैकल्पिक ईंधन की मांग बढ़ी है। लोग अपनी रसोई के लिए नए विकल्प तलाश रहे हैं।
लकड़ी और कोयले की बढ़ी मांग
लकड़ी कारोबारी राहुल तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जलावन की मांग अचानक बढ़ गई है। आम दिनों की तुलना में अब प्रतिदिन एक क्विंटल से अधिक लकड़ी बिक रही है। पुत्तन, अनुराग प्रताप सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की जब तक किल्लत नहीं थी, उस दौरान लकड़ी की कीमत 350 रुपये क्विंटल थी। अब 450 रुपये क्विंटल दाम हो गए हैं। वहीं लकड़ी वाला कोयला 30 रुपये किलो और पत्थर वाला किलो 20 रुपये में बिक रहा है। दिनेश यादव ने बताया कि दोनों कोयला में चार-चार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बाजार में बिक रहे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर नजर
इंडक्शन-1500 से 2200 रुपये
हीटर चूल्हा-1400 से 1800 रुपये
इलेक्ट्रिक केतली-700 से 900 रुपये
नॉनस्टिक प्रेशर कूकर-800 से 3000 रुपये तक
नॉनस्टिक फ्राईपैन-500 से 800 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed