सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sunday was the hottest day, with temperatures reaching 44 degrees Celsius.

Raebareli News: रविवार रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day, with temperatures reaching 44 degrees Celsius.
तेज धूप और लू से बचने के लिए चेहरे और शरीर को ढककर स्कूटी से जाती युवती।
विज्ञापन
रायबरेली। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का प्रचंड रूप सामने आ गया है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से गर्म हवा के झोंके शरीर को झुलसा रहे हैं। रात में उमस से हालत खराब है।
Trending Videos

सुबह छह बजे से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया और इस कारण तापमान 32 डिग्री रहा। इसके बाद जैसे-जैसे धूप में तेजी आती रही, वैसे-वैसे तापमान बढ़ता रहा। सुबह 11 बजे तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। इस कारण घरों के भीतर की दीवारें भट्ठी सरीखी गर्म होने लगीं। लोगों को कूलर और एसी चलाने के बाद भी राहत नहीं मिली। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्म हवा करीब दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इस कारण गली मोहल्ले सूने पड़े रहे। लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हुई। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हुई, जिनके मकान पहली और दूसरी मंजिल पर हैं। उनके लिए गर्मी अब चुनौती बन गई है। कूलर और एसी चलाने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में गर्मी का प्रचंड रूप दिखा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो हाईवे पर भी वाहन कम चले। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी लोग कम ही दिखे। गर्मी के कारण दोपहर के समय कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। इस कारण कानपुर और लखनऊ के बसों के फेरे भी कम लगे। हर दिन 15 से 20 फेरे बसों के लगते हैं लेकिन रविवार को यह संख्या छह से सात में सिमट गई। रेलवे स्टेशन पर भी लोगों को ट्रेनों के इंतजार में लू के थपेड़े सहने पड़े।
रविवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि लू का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जब तापमान औसत से पांच डिग्री से अधिक हो जाएगा तो बदली छाने की संभावना होगी।
इनसेट
नींबू के दाम बढ़े
लालगंज। गर्मी का असर अब बाजार पर साफ दिखने लगा है। तापमान बढ़ते ही नींबू के दाम आसमान छूने लगे हैं। शुक्रवार को थोक मंडी में नींबू 900 रुपये प्रति पांच किलो तक पहुंच गया। वहीं फुटकर बाजार में यह 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के दाम भी कम नहीं हैं।
इनसेट
शरीर को हाईड्रेट रखने की जरूरत
जिला अस्पताल के फीजिशियन डॉ. रुद्रांश मिश्रा ने बताया कि गर्मी बहुत अधिक हो रही है। ऐसे में शरीर को लू न लगे, इसके लिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरी है।
- शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए।
- नींबू पानी का जितना उपयोग किया जाए तो अच्छा है।
-ओआरएस का घोल भी शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।
- अधिक तेल और मसाले वाला भोजन न करें।
- हल्का व सुपाच्य भोजन किया जाए।
- छाछ व दही को खाने में शामिल किया जाए।
- शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए सलाद का सेवन अधिक किया जाए।
-धूप में निकलने पर सिर को अंगौछा, टोपी या छाते से ढकना जरूरी है।
-दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह ली जाए।
इनसेट
पांच दिन के तापमान पर नजर
22 अप्रैल-42.3 डिग्री--23.5 डिग्री
23 अप्रैल-43.1 डिग्री--23.2डिग्री
24 अप्रैल-43.5 डिग्री--20.6 डिग्री
25 अप्रैल-44.0 डिग्री--22.6 डिग्री
26 अप्रैल-44.7 डिग्री--24.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed