{"_id":"69ef5052fae48eb0820d5b8a","slug":"raebareli-woman-creates-ruckus-in-superintendent-of-police-s-office-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: महिला का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा, देवर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी रुकवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: महिला का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा, देवर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी रुकवाने की मांग की
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला का आरोप है कि पति की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद देवर सचिन उसके साथ संबंध बना रहा था। सचिन अब 29 अप्रैल को दूसरी जगह शादी कर रहा है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने न्याय न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा किया।
Trending Videos
महिला का आरोप है कि पति की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद देवर सचिन उसके साथ संबंध बना रहा था। सचिन अब 29 अप्रैल को दूसरी जगह शादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता बेटी और मां के साथ न्याय की गुहार लगा रही है। उसने बताया कि आरोपी ने जेवर और अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिला देवर की शादी रुकवाने की मांग कर रही है। आरोपी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसना भरसना गांव का रहने वाला है।

कमेंट
कमेंट X