{"_id":"69ef509beba9f76c3e03f749","slug":"video-video-fararata-bharana-ka-tayara-gaga-ekasaparasa-va-rayabral-ma-78-kama-ha-lbii-bna-ha-tha-etarasa-pavaita-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फर्राटा भरने को तैयार गंगा एक्सप्रेस-वे, रायबरेली में 78 किमी है लंबाई, बने हैं दो एंट्रेंस प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फर्राटा भरने को तैयार गंगा एक्सप्रेस-वे, रायबरेली में 78 किमी है लंबाई, बने हैं दो एंट्रेंस प्वाइंट
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 29 अप्रैल से इस पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। जिले में एक्सप्रेस-वे की लंबाई 78 किमी है। इस पर फर्राटा भरने के लिए दो एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा किसी जगह से लोग एक्सप्रेस-वे पर नहीं चढ़ सकेंगे। 250 गांव के निकट से निकले एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड बनाई गई है ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके।
यह मिलेंगी सुविधाएं: 78 किमी का हिस्सा रायबरेली के 250 से अधिक गांवों को जोड़ेगा। जिले में दो एंट्री पॉइंट के साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध है। औद्योगिक इकाइयों और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिससे औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी।
भारी वाहनों के लिए माल परिवहन में आसानी होगी जिससे समय की बचत होगी। 12 जिलों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे से स्थानीय कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक ले जाना आसान होगा। 200 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा। ऐहार व जगतपुर में एक्जिट और इंट्रेंस पाइंट बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।