{"_id":"69b859fb580aa318dc03e74a","slug":"the-childs-condition-worsened-after-consuming-an-overdose-of-syrup-and-the-shop-was-sealed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153232-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ओवरडोज सिरप पीने से बिगड़ी थी बच्चे की हालत, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ओवरडोज सिरप पीने से बिगड़ी थी बच्चे की हालत, दुकान सील
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सिरप पीने से तीन वर्ष के बच्चे की हालत बिगड़ने और उसे जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में (पीआईसीयू) में भर्ती कराने के मामले की सोमवार को जांच हुई। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह और एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार की टीम ने सतांव व खीरों पहुंचकर जांच की।
जांच में ओवरडोज सिरप पीने से बच्चे की हालत नाजुक होने का मामला मिला। सिरप में कोडीन नहीं मिली। खीरों में संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक स्टोर को बंद करके भाग गया था।
गुरुबख्शगंज के दूलारायपुर निवासी बिंदादीन के तीन वर्षीय बेटे विनय अपने ननिहाल खीरों ब्लॉक के बनईमऊ गया था। वहीं पर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी। सिरप पीने से बीते शनिवार को बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था।
सोमवार को अधिकारियों ने मामले की जांच की। बिना चिकित्सक की सलाह के ही मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्चे को पिलाने के लिए सिरप दे दी थी। दरोगा संजय कुमार कुशवाहा के साथ टीम ने बनईमऊ बाजार पहुंचकर मेडिकल स्टोरों की जांच की। टीम ने धर्मप्रीत मेडिकल स्टोर व साईं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। हालांकि दुकानदारों ने ऐसी कोई सिरप बेचने से इन्कार किया।
बीमार बच्चे के पिता बिंदादीन की जानकारी पर एक अन्य मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक मेडिकल स्टोर को बंद करके भाग गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक अरविंद यादव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। मेडिकल स्टोर पर कोई बोर्ड या नाम नहीं था।
ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। दुकान पर नोटिस भी चस्पा कर दी। उधर, इलाज के बाद बच्चे की हालत ठीक है। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकान बंद मिली। दुकान को सील करके नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ओवरडोज सिरप पीने से बच्चे की हालत खराब हुई थी। सिरप में कोडीन नहीं मिली। जिस मेडिकल स्टोर को सील किया गया है, उसके पास लाइसेंस था कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
Trending Videos