{"_id":"69b5c5493faca9032a071d0f","slug":"thieves-raid-farmers-house-steal-rs-15-lakh-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153061-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किसान के घर पर चोरों का धावा, 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किसान के घर पर चोरों का धावा, 15 लाख की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
बछरावां। कुंदनगंज गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने 13 लाख कीमत के जेवरात और दो लाख की नकदी पार कर दी। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। सभी का कहना है कि स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त में हो रही ढिलाई से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
कुंदनगंज निवासी मुन्नालाल खेती करते हैं। बृहस्पतिवार रात पत्नी सरोज और बेटी संध्या के साथ साले की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अमेठी गए थे। घर पर उनका बेटा विवेक अकेले थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे विवेक खाना खाने के लिए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कुंदनगंज कस्बा स्थित ढाबा पर चला गया।
रात 10.30 बजे विवेक घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला था। विवेक ने पड़ोसियों और पिता को चोरी की घटना की सूचना दी। देर रात मुन्नालाल परिवार के साथ घर पहुंचे। चोरी की घटना से मुन्नालाल, उनकी पत्नी, बेटी को इस कदर सदमा लगा कि वह बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को होश आया।
पीड़ित ने बताया कि लाखों की कीमत के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। घटनास्थल से करीब ढाई मीटर का एक काला कपड़ा भी मिला है। मुन्नालाल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे विवेक पर ही चोरी करने का आरोप लगाकर मामला को दबाने की कोशिश कर रही है। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कैसे होगी बेटी की शादी
पीड़ित मुन्नालाल ने बताया कि बेटी संध्या की शादी तय कर रखी थी। शादी के लिए सोने-चांदी के जेवर बनवाए थे। हार, झुमकी, झाला, कील मांग बेदी, मोटी पायल एक जोड़ी, पतली पायल तीन जोड़ी सहित अन्य जेवर चोरी हो गए। चोर मकान और जमीन के कागजात तथा दो लाख रुपये नकद भी ले गए। अब बेटी की शादी कैसे होगी, यही सोचकर परेशान हूं। पुलिस की ढिलाई की चलते आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
Trending Videos