सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UGC Act will also benefit upper castes: Swami Prasad

यूजीसी कानून से सवर्णों को भी फायदा : स्वामी प्रसाद

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
UGC Act will also benefit upper castes: Swami Prasad
गदागंज क्षेत्र के एक विद्यालय में मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते पूर्व कैबिनेट
विज्ञापन
रायबरेली-गदागंज। जगतपुर क्षेत्र के कल्याणपुर सुरजई गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा संस्थापक कांशीराम को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का मसीहा बताया। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।
Trending Videos



गदागंज क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के प्रयासों से ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक प्रधानमंत्री की तारीफ करते नहीं थकते थे, वही अब यूजीसी कानून आने के बाद उन्हें सवर्ण विरोधी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से दलितों और पिछड़ों के सम्मान के साथ ही सवर्णों को भी लाभ मिलेगा। इस कानून के समर्थन में 17 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवीकांत, प्रबंधक बाबू किशोरी लाल यादव और प्रबंधक शिवा मौर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय शिव भवन के प्राचार्य, उत्कृष्ट मौर्य, पूर्व सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य, संजय मौर्य, दिलीप मौर्य और रामनरेश पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed