{"_id":"69b30e7adbc31e3fd90c1389","slug":"up-board-exams-are-over-now-preparations-for-evaluation-are-underway-raebareli-news-c-101-1-slko1034-152897-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो गईं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। सभी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं पहले ही कराई जा चुकी थीं।
अंतिम दिन हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर व संस्कृत की परीक्षा कराई गई। इनमें विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही, फिर भी विभागीय अधिकारियों ने सतर्कता बरती और परीक्षा केंद्रों में छापामारी की। इन परीक्षाओं में 76 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन केंद्रों में कॉपियां पहुंचने से पहले सभी जरूरी इंतजाम कराने के लिए कहा गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 109 विद्यार्थियों में से 100 विद्यार्थी उपस्थित एवं नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा कराई गई। इनमें 97 विद्यार्थी ही पंजीकृत रहे, जिनमें से 90 ने उपस्थिति दर्ज कराई और सात विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1176 विद्यार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1116 ने उपस्थिति दर्ज कराई और 60 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली, वहीं विभागीय अधिकारियों को भी थोड़ी राहत मिली है।
परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई हैं। शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने हैं, जिनमें दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटर की कॉपियां जांची जाएंगी। इन केंद्रों पर सभी तैयारियां समय से पूरी कराने को कहा गया है। वैसे तो मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल तक होने की बात कही जा रही है, लेकिन 14 एवं 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते कॉपियों के आने में विलंब हो सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद कॉपियों का आना शुरू होगा। कॉपियां आते ही मूल्यांकन कार्य शुरू करा देंगे।
Trending Videos