सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers expressed anger over power problem and surrounded the substation.

Raebareli News: बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over power problem and surrounded the substation.
विज्ञापन
खीरों। चकफेरशाह गांव की बिजली एक सप्ताह से गुल है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली समस्या से राहत दिलाने की मांग की। कहा कि बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्रामीण बाबूशंकर, रामशंकर, बिंदादीन, रविशंकर, राधेश्याम, अशोक कुमार, नवीन कुमार, रमेशचंद्र, अवधेश कुमार ने ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस निर्माण के दौरान बिजली की लाइन अंडरग्राउंड की गई थी। इसी जगह पर कभी केबल जल जाती है, तो कभी तार बक्सा खराब होने से बिजली गुल हो जाती है। 25 मई से इसी जगह केबल खराब है, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया। अभियंता तार बक्सा उपलब्ध न होने की बात कहकर आपूर्ति बहाल नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न मिलने से गांव की करीब एक हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उपखंड अधिकारी खीरों सतेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed