{"_id":"6a8603eeee27cde30905306e","slug":"weather-takes-a-turn-people-troubled-by-humidity-and-waterlogging-raebareli-news-c-101-1-rai1002-165548-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मौसम का बदला मिजाज, उमस व जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मौसम का बदला मिजाज, उमस व जलभराव से लोग परेशान
Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बुधवार को रायबरेली में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से तेज उमस रही, जबकि दोपहर और शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं पिछले दो दिनों की बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
जिले में मानसून सोमवार से सक्रिय है, जिसके कारण सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश हुई थी। हालांकि, बुधवार को आसमान खुला रहने से भीषण उमस महसूस की गई। लोग पसीने से तरबतर रहे और दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे भी गर्मी से परेशान दिखे। दोपहर में जगतपुर, डीह और शहर में दस मिनट के लिए रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। नगर पालिका प्रशासन ने जलभराव वाले मोहल्लों से पानी निकालने की व्यवस्था की, पर पूरा पानी नहीं निकल सका। इससे लोगों को आवागमन में लगातार दिक्कतें हो रही हैं। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा का दबाव कमजोर होने के कारण रिमझिम बारिश हुई। इसी वजह से उमस में भी वृद्धि हुई है।
पेड़ गिरने से एक घंटे आवागमन बाधित
डीह। बुधवार की शाम हुई बरसात के कारण डीह परशदेपुर मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। इससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। यह घटना राहुल नगर तिराहे के पास हुई। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया। पेड़ हटाने के बाद मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। वन दरोगा गंगा सागर ने बताया कि पेड़ को हटा दिया गया है।