फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Quality of food items inspected at Kasturba schools

Raebareli News: कस्तूरबा स्कूलों में जांची खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता

Thu, 20 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 20 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Quality of food items inspected at Kasturba schools
-सलोन क्षेत्र के एक विद्यालय में जांच करती टीम। 
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल सलोन, छतोह, डीह, महराजगंढ़, शिवगढ़, अमावां में बुधवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति) सलोन में भी खाद्य पदार्थों को जांचा।
विज्ञापन

इसके अलावा सलोन, डीह, छतोह ब्लॉकाें में संचालित कस्तूरबा स्कूलों का निरीक्षण किया। सलोन के सूची में संचालित स्कूल के स्टोर और किचन में पानी टपकता मिला। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समोधा का निरीक्षण कर रसोईघर में साफ-सफाई व स्वच्छता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एफएसओ महेंद्र यादव ने अमावां कस्तूरबा स्कूल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। एफएसओ कंचनलता तिवारी ने कस्तूरबा स्कूल सतांव और हरचंदपुर का निरीक्षण किया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed