{"_id":"6a85b3de86c0a0899b0f1435","slug":"video-rayabral-vathhanasabha-oura-vathhana-parashhatha-ma-uthaga-raja-yathava-aatamahataya-kada-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: विधानसभा और विधान परिषद में उठेगा राजू यादव आत्महत्या कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: विधानसभा और विधान परिषद में उठेगा राजू यादव आत्महत्या कांड
रायबरेली: राजू यादव आत्महत्या कांड का मामला अब विधानसभा व विधान परिषद में गूंजेगा। यह बात बुधवार को बीकरगढ़ गांव परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे नेता विरोधी दल विधान परिषद उ.प्र. लाल बिहारी यादव ने कही। उन्होंने परिजनों के सामने एसपी रवि कुमार व एसडीएम विवेक राजपूत से फोन पर बात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
गांव निवासी राजू यादव ने एक हफ्ते पहले पुलिस की प्रताड़ना व एनकाउंटर की धमकी से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। परिजन कोतवाल, एसआई व दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए थे। 36 घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया था।
मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता विरोधी दल विधान परिषद के नेता , कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव व ऊंचाहार विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव ने मृतक के पिता माताबदल, मां विपाता व पत्नी अंजली से मिले। पत्नी ने रो-रोकर पुलिसिया बर्बरता की कहानी बयां। बताया कि पुलिस ने बिना वजह पति को चौकी में पीटा, पैसा वसूला फिर एनकाउंटर की धमकी दी। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।