{"_id":"69b70194dd02020c190efd17","slug":"wire-came-in-contact-with-high-tension-line-farmer-died-raebareli-news-c-101-1-slko1032-153143-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया तार, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया तार, किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। खेत में झटका मशीन लगाते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा बिजली के ढीले तारों की वजह से हुआ। किसान की मौत से घर वालों में रोना पीटना मचा है। घटना से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के खिलाफ नाराजगी है।
घीसीगढ़ निवासी अभिनव मौर्य (24) फसलों को बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रहा था। खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। झटका मशीन का तार ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे करंट झटका मशीन के तार में आ गया। करंट लगने से अभिनव गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, विद्युत उपकेंद्र डीह के जेई प्रवीण पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बिजली के तार काफी ऊपर है। झटका मशीन के तार में कैसे करंट आया। इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जा रही है।
Trending Videos