{"_id":"69efc6fc7642e6cb030e39a6","slug":"woman-dies-after-being-crushed-by-an-out-of-control-loader-husband-and-daughter-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-156424-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू लोडर के कुचलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू लोडर के कुचलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
घुरवारा बाजार में हादसे के बाद चौकी में खड़ा लोडर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुरवारा। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर घुरवारा कस्बे में रविवार रात बेकाबू लोडर ने एक परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-बेटी घायल हो गए। तीनों को रौंदने के बाद लोडर एक दुकान में जा घुसा। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
घुरवारा गांव निवासी देवीशंकर (52) अपनी पत्नी माया देवी (50) और बेटी अंजली (24) के साथ पड़ोस में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस पैदल लौटते समय मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर सामने से आ रहे लोडर ने तीनों को रौंदते हुए कस्बे के रहने वाले विजय कुमार की किराने की दुकान में घुस गया। दुकान का टिनशेड, तखत और बेंच क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को सीएचसी डलमऊ ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर मायादेवी को एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। हादसे डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X