{"_id":"6a6a501e83b632b2890594da","slug":"young-woman-struck-by-vande-bharat-train-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1034-163990-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदेभारत की चपेट में आई युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदेभारत की चपेट में आई युवती, मौत
Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/ऊंचाहार। रायबरेली के अरखा और प्रतापगढ़ जिले के परियावां रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार देर शाम फर्राटा भरती वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई। हादसे की वजह से वंदेभारत को आधे घंटे रोकना पड़ा। इससे इंटरसिटी एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत फर्राटा भरते हुए रायबरेली आ रही थी, तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र में मोहिनी (18) के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के कारण वंदेभारत की रफ्तार प्रभावित हुई। घटना की लिखापढ़ी के लिए ट्रेन को आधे घंटे रोकना पड़ा। घटना के बाद ही क्षेत्रीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान काफी भीड़ भी जुटी रही।
ट्रैक खाली न होने से ट्रेनों का आवागमन संभव नहीं था। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रास्ते में कई जगह रोकना पड़ा। इससे यह ट्रेन पौने दो घंटे विलंब से रायबरेली आई। टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे ऊंचाहार स्टेशन पर रोकना पड़ा। ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि मामले में नवाबगंज थाने की पुलिस ने लिखापढ़ी की है। इस घटना से वंदेभारत रोकी गई थी। भीड़ की वजह से दो अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।