{"_id":"6a6b41c784fd8d26470a6193","slug":"video-rayabral-pahaca-machhal-shahara-vathhayaka-ragana-sanakara-llja-sanakara-ka-paravara-sa-mal-nayaya-thalna-ka-thaya-bharasa-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली पहुंचीं मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, लालजी सोनकर के परिवार से मिलीं, न्याय दिलाने का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली पहुंचीं मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, लालजी सोनकर के परिवार से मिलीं, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में लालजी सोनकर की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। मामले में लखनऊ के निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही की बात सामने आई थी। इसी मामले में बृहस्पतिवार को मछली शहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने लखनऊ के सत्यार्थ अस्पताल में हुई लाल जी की मौत के मामले की जानकारी ली। सांसद ने लखनऊ की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार ने विधायक को बताया कि लाल जी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई। एक माह पहले हाथ टूटने के इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की लापरवाही से बेहोशी की अधिक मात्रा दिए जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। परिवार ने लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। हालांकि, अस्पताल प्रशासन या लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के छोटे भाई राहुल सोनकर ने आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाह डॉक्टर पर प्राथिमिकी दर्ज नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता कर परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाया जाएगा।
भाजपा सांसद कंगना रनौत के जेन जी पर दिए गए बयान पर विधायक ने कहा कि सांसद को शर्म आनी चाहिए, जो इस तरह के बयान दे रही हैं। अयोध्या मामले में कहा कि भाजपा के लोगों ने चंदाचोरी कराई है। भाजपा वाले ही चंदा चोरी कराते हैं।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, राहुल सोनकर, मनीष सोनकर, श्यामजी सोनकर, कपिल सोनकर, सऊद खान, विकास श्रीवास्तव, सरोज सोनकर, अशोक सोनकर, सचिन सोनकर, बल्लू सोनकर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।