सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 directors elected in Red Cross Society elections held after 10 years.

Rampur News: 10 वर्ष बाद हुए रेडक्राॅस सोसाइटी के चुनाव में 10 निदेशक निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
10 directors elected in Red Cross Society elections held after 10 years.
विज्ञापन
रामपुर। सीएमओ कार्यालय में करीब 10 वर्षों बाद भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी की रामपुर शाखा के निदेशक मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में 22 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 10 प्रत्याशी निदेशक पद के लिए निर्वाचित हुए। मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली। 250 मतदाताओं में से 122 ने मतदान किया, जिनमें तीन मत अवैध पाए गए।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मतगणना दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई, जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना दोनों ही निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में कराए गए। निर्वाचित निदेशकों में अवतार सिंह, मो. अब्दुल सलाम, डॉ. गुंजन अग्रवाल, नौमान अहमद खान, हमशाद अली, नरेंद्र पाल सिंह, प्रतीक शर्मा, मो. असलम जावेद, फैसल शाह खां और डॉ. अब्दुल रऊफ शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव को संगठन के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे रेडक्राॅस की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व सेक्रेटरी डॉ. वीवी शर्मा ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले रेडक्राॅस सोसाइटी का चुनाव हुआ था। अब लंबे अंतराल के बाद फिर से चुनाव संपन्न हुआ है।
0000
रेडक्राॅस सोसाइटी आपदा और स्वास्थ्य सेवाओं में निभाती है अहम भूमिका
रामपुर। भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी आपदा, दुर्घटना और स्वास्थ्य आपात स्थितियों में सहायता प्रदान करती है। यह संस्था रक्तदान शिविर, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरण जैसे कार्य करती है। युद्ध, बाढ़, महामारी या किसी भी आपात स्थिति में रेडक्राॅस पीड़ितों की मदद में सक्रिय भूमिका निभाती है। संस्था का उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed