सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Food Safety Department conducts raids.

Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department conducts raids.
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मसालों की गुणवत्ता जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान साबुत हल्दी, साबुत धनिया और धनिया पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही पुराना गंज स्थित एक मसाला चक्की से 7200 किलोग्राम धनिया पाउडर समेत बड़ी मात्रा में मसाले सीज किए गए।

डीएम के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मोहल्ला छिपियान बनियान, पुराना गंज स्थित जय गोपाल मसाला चक्की पर कार्रवाई की गई। यहां खाद्य कारोबारकर्ता जयगोपाल और राम दिनेश तिवारी से साबुत धनिया, साबुत हल्दी और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने लगभग 44 किलोग्राम साबुत हल्दी, 28.600 किलोग्राम साबुत धनिया और 7200 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed