{"_id":"6a2b193f10c67e23ae04e5fe","slug":"constable-accused-of-assault-and-intimidation-rampur-news-c-282-1-rmp1023-173104-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिपाही पर मारपीट और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिपाही पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। थाना अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम भोट वक्काल निवासी उमेश चंद्र वर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक सिपाही पर गाली-गलौज, मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि उधारी के पैसे वापस दिलाने के संबंध में पांच जून को थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि सात जून को थाना बुलाए जाने पर वहां तैनात एक सिपाही ने थाना गेट पर उनके साथ गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि सिपाही आसपास के लोगों से उनके खिलाफ झूठी तहरीर दिलवाने की बात कह रहा है। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद