सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   38.85 percent voting in rampur till 1 PM

रामपुर में 14 फर्जी वोटर पकड़े, 1 बजे तक 38.85 फीसदी मतदान

ब्यूरो/अमर उजाला/रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
38.85 percent voting in rampur till 1 PM
VOTE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। रामपुर और अमरोहा जिले के वोटरों में उत्साह है। दोनों जिलों के 16 नगर निकायों के लिए वोटिंग चल रही है। सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया था। रामपुर में सुबह 11 बजे तक 24.13 फीसदी मतदान हो चुका था। वोटरों में उत्साह है और लगातार बूथों तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय निकाय का चुनाव होने के नाते वोटिंग के प्रति झुकाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन भी मतदान व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रशासनिक अमला सभी बूथों पर नजर बनाए हुए हैं। इधर मतदान के दौरान करीब 14 फर्जी वोटर पकड़ में आए हैं। फर्जी वोटरों के सामने आने से प्रशासन की पूर्व तैयारियों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। प्रशासन फर्जी वोटरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है। फर्जी पहचान पत्रों के सहारे वोट डालने पहुंचे लोगों के पकड़े के बाद से बूथों पर चेकिंग सख्त कर दी गई है। वहीं, एक महिला के पास से तमाम आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। जिसके बाद से प्रशासन में हडकंप है। रामपुर में दाोपहर 1 बजे तक 38.85 फीसदी मतदान हो चुका था।
Trending Videos


सपा विधायक का वोट कटा, हंगामा
रामपुर में सपा विधायक नसीर खां का वोट कट गया। इससे गुस्साए समर्थकों ने मौके पर हंगामा कर दिया। डीएम से मामले की शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed