सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man was shot in the head on Ram Rahim Bridge.

Rampur News: राम रहीम पुल पर युवक के सिर में मारी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the head on Ram Rahim Bridge.
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राम रहीम पुल पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर मंगलवार रात अपने साथियों मगरमऊ निवासी कैलाश और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सुमित के साथ बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम रहीम पुल पर पीछे से आए नकाबपोश दो बाइक सवार युवकों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी। गोली कान के पास सिर में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुल पर जाम लग गया। घायल को उसके साथी तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवक सत्यवीर को कान के पास गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है और उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
0000
गोलीकांड से बेखबर रही पुलिस, खुलवाती रही जाम
मंगलवार रात गोलीकांड के बाद राम रहीम पुल पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर ज्वाला नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। उस समय पुलिस को गोली चलने की जानकारी नहीं थी। बाद में किसी ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी, जिसके बाद अफसरों को अवगत कराया गया।
00000
थाने से 300 मीटर दूर हुई वारदात
राम रहीम पुल पर हुई यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली से करीब 300 मीटर दूरी पर हुई। पुल के पास पुलिस पिकेट भी रहती है और कुछ दूरी पर शहर विधायक का आवास भी है। पॉश इलाके में हुई फायरिंग से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed