सब्सक्राइब करें

Rampur: कैंटीन संचालक की गला रेतकर हत्या, कमरे के अंदर इस हालत में मिला शव, सोने की चेन और अंगूठी गायब मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 May 2026 02:17 AM IST
सार

गुलाबनगर निवासी कैंटीन संचालक नईम की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव ईंट भट्ठे के पास स्थित उसके प्लॉट पर बने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rampur: Canteen Operator Murdered—Throat Slit; Body Found in This Condition Inside Room
सैफनी में नईम की हत्या - फोटो : संवाद

रामपुर के सैफनी में मंगलवार को दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव ईंट भट्ठे के पास उसी के प्लाट पर बने कमरे में मिला। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया।



पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक के दोस्त अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम (24) पुत्र मुरव्वत भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था। उसके पिता मुरव्वत हुसैन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नईम कैंटीन का सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था।

Rampur: Canteen Operator Murdered—Throat Slit; Body Found in This Condition Inside Room
सैफनी में नईम की हत्या - फोटो : संवाद

कुछ घंटे बाद खाना खाने के लिए फोन किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। चिंतित परिजनों ने उसके एक दोस्त से जानकारी ली। उसने बताया कि नईम अनवर अली खान के भट्ठे के पास स्थित अपने प्लॉट पर हो सकता है। इसके बाद पिता वहां पहुंचे।

Trending Videos
Rampur: Canteen Operator Murdered—Throat Slit; Body Found in This Condition Inside Room
सैफनी में नईम की हत्या - फोटो : संवाद

प्लॉट पर बने कमरे में नईम का शव लहूलुहान हालत में दीवार के सहारे पड़ा मिला। पिता ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur: Canteen Operator Murdered—Throat Slit; Body Found in This Condition Inside Room
सैफनी में नईम की हत्या - फोटो : संवाद

हत्यारों की तलाश में तीन टीमें गठित
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एसओजी को भी जांच में लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rampur: Canteen Operator Murdered—Throat Slit; Body Found in This Condition Inside Room
सैफनी में नईम की हत्या - फोटो : संवाद

लूट के बाद हत्या की आशंका
मृतक के पिता का आरोप है कि नईम के गले से दो तोले की सोने की चेन और उंगली से सोने की अंगूठी गायब थी। उन्होंने बताया कि नईम कैंटीन का सामान खरीदने के लिए 50 हजार रुपये भी लेकर गया था, जो नहीं मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed