{"_id":"6a16a124cd0e961641069a4a","slug":"uncontrollable-dumper-crushes-devotees-attending-ramayana-recitation-at-temple-in-amroha-three-dead-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पेड़, पंडाल और फिर मंदिर, बेकाबू डंपर ने मासूम समेत तीन को कुचला; अमरोहा हादसे में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेड़, पंडाल और फिर मंदिर, बेकाबू डंपर ने मासूम समेत तीन को कुचला; अमरोहा हादसे में बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 01:52 PM IST
सार
अमरोहा में मंदिर पर रामायण पाठ में मौजूद श्रद्धालुओं को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। डंपर के रौंदने से तीन की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने से फैली उत्तेजना के कारण अमरोहा देहात थाने के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
1 of 11
अमरोहा में हुए हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमरोहा के देहात थाना इलाके के कोठी खिदमतपुर के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे हनुमान मंदिर में रामायण पाठ के समय परिसर और बाहर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को एक डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच वर्षीय बालक समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
चपेट में आए कई लोग घायल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। हादसे से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने शव रखकर अमरोहा-कांठ रोड जाम कर दिया। मौके पर दौड़े आला अफसरों को जाम खुलवाने और भीड़ को शांत करने में दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस ने बताया कि डंपर में बजरी भरी थी। मंदिर के पास से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित हुए डंपर ने पहले पेड़ में टक्कर मारी और फिर मंदिर के आगे पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर से टकराकर रुका।
2 of 11
अमरोहा में लोगों को डंपर ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चालक डंपर से कूदकर भाग गया, जिससे डंपर बेकाबू होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस हादसे में छावी गांव निवासी परम सिंह (70), नारायणपुर निवासी महिपाल (42) और रजबपुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर पट्टी निवासी आर्यवीर (5) की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
3 of 11
अमरोहा में घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम आर्यवीर अपनी ननिहाल छावी गांव आया हुआ था और बड़े मंगल पर हो रहे पाठ में शामिल होने मंदिर पहुंचा था। हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
डंपर ने श्रद्धालुओं को कुचला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शवों को देखकर उत्तेजित हुए लोगों ने शाम को करीब 6.30 बजे महिपाल का शव अमरोहा-कांठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हालात देख कई थानों की पुलिस और जिला मुख्यालय के अफसर वहां पहुंच गए। गुस्साए लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा, भागे डंपर चालक को सजा समेत कई मांगें उठा रहे थे।
अफसर बमुश्किल लोगों को समझाकर करीब 8.30 बजे जाम खुलवाने में कामयाब हो सके। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिए। तनाव और उत्तेजना देख क्षेत्र में अब भी पुलिस तैनात है, जबकि कुछ अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
5 of 11
जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तेजना के साथ बढ़ते रहे अफसर
डंपर के रौंदने से तीन की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने से फैली उत्तेजना के कारण अमरोहा देहात थाने के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। नौगावां सादात सीओ अवधभान भदोरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव, एसडीएम सदर सुनीता भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि डंपर चालक की तलाश के लिए टीमें सक्रिय की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।