सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformers gasping in the heat, coolers are being used to provide coolness

Amroha News: गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर, कूलर चलाकर दी जा रही ठंडक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Transformers gasping in the heat, coolers are being used to provide coolness
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर भी हांफ रहे हैं। इनको ठंडा करने के लिए कूलर चलाए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी इनकी गर्मी कम नहीं हो रही। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ज्यादा जल रहे हैं। जिसका असर फसलों पर पड़ रहा है। मंगलवार को ही 30 ट्रांसफार्मर जल गए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती भी की जा रही है।

अघोषित बिजली कटौती से किसानों में गुस्सा है। बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था से लोग परेशान हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे ही बिजली की समस्या भी बढ़ रही है। रसूलपुर गुर्जर, बहादुरपुर में किसानों के ट्रांसफार्मर जल गए। जिससे फसलों की सिंचाई पर असर पड़ रहा है। किसान टीटू, अमरजीत, रामकिशन का कहना है कि गर्मी में एक तो बिजली ही कम आ रही है और ऊपर से ट्रांसफार्मर खराब होने से ज्यादा दिक्कत बढ़ रही है। मंगलवार को जिले भर में 30 ट्रांसफार्मर जल गए। इससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। आए दिन बिजली का संकट कम होने की बजाए बढ़ रहा है। मई में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। अप्रैल में 155 मिलियन यूनिट की खपत हुई तो मई में 190 मिलियन यूनिट की खपत आंकी जा रही है। शहर में ही आजाद रोड पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले भर में ही बिजली की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा असर लोगों के कारोबार और फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है। जेई ऋषिदेव शर्मा ने बताया कि हर रोज करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। मंगलवार को ही 30 ट्रांसफार्मर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
फसल सूख रहीं
पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों में खड़ी फसल सूख रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसान आमेंद्र सिंह, सुनील, करतार सिंह का कहना है कि डीजल भी महंगा हो गया है और बिजली भी ठीक तरह से नहीं मिल पा रही है। इससे गन्ने की फसल सूख रही है। इसके अलावा चारे की फसल पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

....
बार-बार की ट्रिपिंग ने किया परेशान
बार-बार की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन में न जाने कितनी बार आपूर्ति बाधित होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रिपिंग से आती है। लोगों का कहना है कि एक घंटे में ही कम से कम पांच से आठ बार ट्रिपिंग की होती है। इससे आपूर्ति पर प्रभाव पड़ता है।
..........
कटौती
चुबका चार घंटे
डिडौली पांच घंटे
ढेला नंगला दो घंटे
पुष्कर नगर डेढ़ घंटा
बटवाल एक घंटा
जामा मस्जिद डेढ़ घंटा
रजबपुर दो घंटा
....
गर्मी में ओवर लोड ज्यादा है। जिससे ट्रांसफार्मरों पर असर पड़ रहा है। रात में इमरजेंसी कटौती की जा रही है। इसके बावजूद भी लोगों को आपूर्ति दी जा रही है। हर क्षेत्र में कटौती की जा रही है। एक साथ लोड बढ़ने से ज्यादा दिक्कत आती है। लोग भी संयम से काम लें। परेशान होने की जरुरत नहीं है। सबको बिजली दी जा रही है। आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed