{"_id":"6a160c508e4d867fb7034616","slug":"resolved-to-make-the-city-a-smart-city-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-164566-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नगर को स्मार्ट शहर बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नगर को स्मार्ट शहर बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल के तीन साल पूरा होने पर मंगलवार को पालिका के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने मिलकर नगर को स्मार्ट शहर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासदों ने नगर में विकास कार्यों के लिए पालिकाध्यक्ष का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
नगर पालिका के वर्तमान बोर्ड ने 26 मई 2023 को शपथ ली थी। तीन साल पूरा होने पर मंगलवार को पालिका हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभासदों ने एक स्वर से बीते तीन सालों में नगर में हुए कार्यों के लिए पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल को बधाई दी। पांच बार के सभासद दुलीचंद ने कहा कि जितने विकास कार्य इस बोर्ड के कार्यकाल में हुए हैं। इतने कार्य कभी नहीं हुए हैं।
सभासद आलम शेख ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के वार्ड में विकास कार्य कराए हैं। जगत सिंह सैनी ने भी पालिकाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा की। पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि बीते तीन साल में नगर में 81 सड़कों व पानी की निकासी सुगम बनाने के लिए 17 नालों का निर्माण कराया गया है। वंदन योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपये की लागत से बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण व नगर में पांच स्थानों पर पांच हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सहयोग के लिए सभी सभासदों का आभार व्यक्त करते हुए अगले दो साल में नगर को स्मार्ट बनाने की अपील की। सभी ने एक स्वर से इसके लिए संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर प्रशांक त्यागी, नौशाद मंसूरी, गौरव धारीवाल, राजू बादशाह, ओमवीर सैनी, राजेंद्र सिंह, जितेश कुमार आदि मौजूद थे।

Trending Videos