{"_id":"6a160c768845a72c250c8568","slug":"rural-transport-gains-momentum-six-new-buses-will-connect-remote-areas-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164560-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीण परिवहन को मिली रफ्तार, छह नई बसों से जुड़ेगा दूरदराज का क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीण परिवहन को मिली रफ्तार, छह नई बसों से जुड़ेगा दूरदराज का क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सीएम ग्रामीण परिवहन बस योजना के तहत जिले को छह नई बस उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से एक बस गजरौला ब्लाक से शुरू हो चुकी है। शेष पांच बसों का संचालन भी जून के पहले सप्ताह में हो जाएगा।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा में बसों के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय से सीधा जोड़ा जाएगा। नई बस सेवा शुरू होने के बाद गांव से सीधे मुख्यालय तक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों का समय और खर्च दोनों कम होंगे तथा सुविधा में बढ़ोतरी होगी। बस संचालन के लिए मार्ग तय कर दिए गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत देहरी से जीपपुर, खाजेपुर, चचौरा, खरपड़ी, दढि़याल,रहरई, गंगेश्वरी, ब्लाक मुख्यालय रहरा, चंदनपुर, पौरारा, भावली, छपना, पतेई खादर, बुरावली, हसनपुर, बाबनखेड़ी, रझोंहा, अतरासी होते हुए अमरोहा आएगी। गजरौला में टोकरा,नंगलिया मेव, सिहाली गौसाई, कुमराला, गजरौला, अहरोला तेजवन, सलेमपुर, सरकथली, जोगीपुरा, फत्तेहपुर, बछराऊं, मेमनपुर, धनौरा,मलेशिया, बाखरपुर, कुआखेड़ा, हलपुरा, मुकारी,मूडा, भैंडाभरतपुर, पछदिया होते हुए अमरोहा आएगी। काई मुस्तकम, मरौरा, पौरारा, फूलपुर, गंगेश्वरी ब्लाक मुुख्यालय रहरा, दौरारा, चंदनपुर,छपना, बुरावली,गंगवार, मंगरौला, हसनपुर, रझौंहा, अतरासी से अमरोहा। गुरैठा, दढियाल, गंगेश्वरी ब्लाक मुख्यालय रहरा, दौरारा, छपना, बुरावली, फतेहपुर, उझारी,ढक्का, सैदनगली, मनौटा, जोया होते हुए अमरोहा तक बस चलेंगी। शेरपुर धनौरा, वासीपुर, मूड़ा मुकारी से होते हुए अमरोहा, पपसरा खादर, लाडनपुर, आजमपुर, मोकीपुर, कलेमपुर, धनौरा,वासीपुर, मूड़ा मुकारी होते हुए अमरोहा तक बस चलेगी। बताया कि एक बस का गजरौला ब्लाक से संचालन शुरु हो गया है और पांच बस जून के पहले सप्ताह से चालू हो जाएंगी।
Trending Videos