सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused in Judge's Father's Murder Still Not Arrested After One Month; Station In-charge Removed

Rampur News: जज के पिता के हत्यारोपी एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं, थाना प्रभारी को हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused in Judge's Father's Murder Still Not Arrested After One Month; Station In-charge Removed
विज्ञापन
मुरादाबाद। जज के पिता मो. असद की हत्या के एक माह बाद भी मुख्य आरोपी जफर और उसके दो बेटे अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसएसपी ने नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर राकेश कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
Trending Videos

सिविल लाइंस जिगर काॅलोनी निवासी मो. असद बेकरी संचालक थे। इनकी बेटी असमा सुल्ताना और उनके पति बुलंदशहर में जज हैं। 27 फरवरी मो. असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से नमाज पढ़ने जा रहे थे। इस मामले में मुजाहिद ने अपने बड़े भाई जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर, हुसैन निवासी ढहरिया नागफनी, आलमगीर निवासी कटघर, दामाद मोहम्मद फैजान निवासी मोहल्ला कानूनगोयान मुगलपुरा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। जफर और उसके बेटे सैफुल जफर और हुसैन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। एक माह बीतने के बाद भी पुलिस तीनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने नागफनी थाने के प्रभारी सुनील कुमार को हटाकर उनकी जगह राकेश कुमार को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed