सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New Barracks and Investigation Rooms to be Built in Seven Police Stations

Rampur News: सात थानों में बनेंगे नए बैरक और विवेचना कक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
New Barracks and Investigation Rooms to be Built in Seven Police Stations
विज्ञापन
रामपुर। जिले के पुलिस थानों में नए हॉस्टल/बैरक बनाए जाएंगे। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सात थाना क्षेत्रों में नए हॉस्टल/बैरक और विवेचना कक्षों के निर्माण के लिए सीएंडडीएस जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर एस्टीमेट बनाने को कहा है। 15 दिन के भीतर एस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा है।
Trending Videos

पुलिस मुख्यालय ने रामपुर के एसपी से एस्टीमेट उपलब्ध कराने को है। इससे पहले नौ थानों बिलासपुर, स्वार, अजीमनगर, टांडा, केमरी, मिलकखानम, शहजादनगर, सिविल लाइन, महिला थाना पर बैरक एवं विवेचना कक्ष निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पहले चरण में कोतवाली, गंज, सिविल लाइन, शाहबाद, पटवाई, मिलक और खजुरिया थानों पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो सका था। वर्तमान में इन थाना परिसरों में स्थित जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे अब पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो गई है।
उन्होंने सीएंडडीएस जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर सातों थानों पर विभिन्न क्षमता के हॉस्टल/बैरक तथा एक-एक विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। 15 दिन बाद इस एस्टीमेट को मुख्यालय भेजा जाना है। एसपी ने बताया कि नए भवन बन जाने से पुलिस को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed