सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The sentences for those convicted of the attack on the then-DIG will be pronounced tomorrow.

Rampur News: तत्कालीन डीआईजी पर हमले के दोषियों को कल सुनाई जाएगी सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The sentences for those convicted of the attack on the then-DIG will be pronounced tomorrow.
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर बवाल के दौरान तत्कालीन डीआईजी पर हमले के मामले में 16 दोषियों को शनिवार को सजा सुनाई जाएगी। पहले शुक्रवार को सजा सुनाई जानी थी लेकिन उस दिन रामनवमी का अवकाश है।
Trending Videos

अदालत ने 23 मार्च को तत्कालीन डीआईजी पर हमले के मामले में 16 आरोपी दोषी करार दिए थे। सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है जबकि छह आरोपी नाबालिग हैं। जिनकी फाइल अलग चल रही है। दोषी ठहराए गए मंजूर अहमद निवासी डींगरपुर, मो. अली, हाशिम निवासी ललवारा थाना मैनाठेर, मो. कमरुल, मो.मुजीफ निवासी मसेबी रसूलपुर थाना मैनाठेर, मो.यूनुस, अम्बरीश निवासी शाहपुर चामरान, कासिम निवासी परियावली थाना असमोली जिला संभल, मो.मोबीन उर्फ मोहम्मद मोहसिन निवासी बरखेड़ा थाना डिडौली जिला अमरोहा, मो. मुजीब, तहजीब आलम निवासी असदपुर थाना मैनाठेर, जाने आलम निवासी मिलक नवाब मैनाठेर, मो. निवासी असदपुर मैनाठेर को जेल भेज दिया गया था। इस मामले में शुक्रवार 27 मार्च को सजा सुनाई जानी थी लेकिन शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अब सजा शनिवार को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 वां आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार
मुरादाबाद। 23 मार्च को सुनवाई के दौरान 14 आरोपी ही भेज हुए थे जबकि मैनाठेर के लालपुर निवासी रिजवान और ताहरपुर निवासी मो. फिरोज हाजिर नहीं हुए थे। अगले दिन रिजवान ने कोर्ट में सरेंडर कर दियाथा जबकि मो. फिरोज फरार चल रहा था। एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया कि मो. फिरोज भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed