{"_id":"69c5a1aaf2a6b0b95000ec9f","slug":"the-police-had-picked-up-lalit-kaushik-in-the-presence-of-the-minister-rampur-news-c-15-1-mbd1027-863397-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंत्री की मौजूदगी में पुलिस ने उठाया था ललित कौशिक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंत्री की मौजूदगी में पुलिस ने उठाया था ललित कौशिक को
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 25 मार्च 2023 को मूंढापांडे थाने की पुलिस ने ललित कौशिक को सर्किट हाउस में मंत्री जतिन प्रसाद की मौजूदगी से उठाया था। ललित पर आरोप लगा था कि उसने भट्ठा मजदूर को अगवा कर पीटा है। पुलिस ने ललित कौशिक को उसी दिन कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज था।
इसके बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि शहर के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 की रात स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या ललित कौशिक ने कराई थी। इसके अलावा 15 फरवरी 2023 को दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या का मास्टरमाइंड भी ललित कौशिक है। इसके अलावा 10 अगस्त 2023 को नया मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या की साजिश रचने मं भी ललित कौशिक शामिल था।
पुलिस का दावा है कि कटघर में दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां पर भी ललित कौशिक ने ही हमला करवाया था। ललित कौशिक पर जिले के अलग अलग थानों में अब तक 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अधिकांश केसों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा अब तक तीन मुकदमों में ललित कौशिक को सजा भी हो चुकी है। जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची में ललित का नाम शाम शामिल हो गया है।
Trending Videos