सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ambedkar Park plaque issue heats up, complaint filed in court

Rampur News: आंबेडकर पार्क में शिलापट का मामला गर्माया, कोर्ट में शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park plaque issue heats up, complaint filed in court
विज्ञापन
रामपुर। आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे शहर विधायक आकाश सक्सेना का बड़ा शिलापट लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने इसको बाबा साहब व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का अपमान बताते हुए नगर पालिका के ईओ (अधिशासी अधिकारी) के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है, जिस पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई होगी।
Trending Videos

सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी आशीष सागर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को आरोपी बनाया है। प्रार्थनापत्र में आशीष सागर ने कहा है कि पार्क में 28 जुलाई वर्ष 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई थी। तब से प्रतिमा के नीचे पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का शिलापट लगा हुआ है। हाल ही में पालिका निधि से आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराया गया। यह कार्य नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने 13 अप्रैल की रात को आंबेडकर प्रतिमा के नीचे पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से लगे शिलापट से बड़ा शिलापट विधायक के नाम का लगवा दिया। यह शिलापट बाबा साहब और पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है। आशीष का कहना है कि इस कृत्य से अनुसूचित जाति खुद को अपमानित महसूस कर रही है।
आशीष का यह भी कहना है कि इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में भी प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रजिस्टर्ड डाक से एसपी को भी पत्र भेजा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आशीष के अनुसार इस पर सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed