{"_id":"69ea8abae2cfbad234057a33","slug":"four-inmates-passed-the-up-board-exam-in-jail-rampur-news-c-282-1-rmp1027-169398-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जेल में चार कैदियों ने पास की यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जेल में चार कैदियों ने पास की यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जेल की चारदीवारी के भीतर रहकर भी कैदियों ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा से जीवन बदला जा सकता है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षाओं में जेल में बंद चार कैदियों ने हिस्सा लिया और सराहनीय सफलता प्राप्त की। सीमित संसाधनों, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन कैदियों ने निरंतर अध्ययन जारी रखा।
जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई पुस्तकों, मार्गदर्शन और अध्ययन के माहौल ने इनकी तैयारी को मजबूत बनाया। हाईस्कूल के तीनों कैदियों ने प्रथम और इंटर के इकलौते कैदी ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा। इन सफलताओं से यह संदेश जाता है कि व्यक्ति चाहे किसी भी परिस्थिति में हो, यदि वह ठान ले तो अपने भविष्य को नई दिशा दे सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कैदियों के नाम,कक्षा व प्रतिशत
नाम - कक्षा - प्रतिशत
शादाब- दसवीं- 75.50 प्रतिशत
सुधीर- दसवीं- 74.83 प्रतिशत
उमेश- दसवीं - 69.66 प्रतिशत
मो.यूसुफ - इंटर- 53.40 प्रतिशत
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X