सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur sees decline in Class 10 results, slight improvement in Class 12

Rampur News: रामपुर में दसवीं के परिणाम में गिरावट, बारहवीं में मामूली सुधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rampur sees decline in Class 10 results, slight improvement in Class 12
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के स्तर को लेकर मिले-जुले संकेत दिए हैं। पिछले सात वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो हाईस्कूल (दसवीं) के परिणाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि इंटरमीडिएट (बारहवीं) ने मामूली सुधार के साथ स्थिरता का परिचय दिया है।
Trending Videos


वर्ष 2026 में दसवीं का परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 91.22 प्रतिशत की तुलना में 1.20 प्रतिशत कम है। यह गिरावट शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां दसवीं में गिरावट चिंता का विषय है, वहीं बारहवीं के परिणाम ने कुछ राहत दी है। 2026 में इंटरमीडिएट का परिणाम 83.79 प्रतिशत रहा, जो 2025 (83.33 प्रतिशत) से 0.46 प्रतिशत अधिक है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केवल प्रतिशत मायने नहीं रखता, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की वास्तविक समझ महत्वपूर्ण है। 2020 से 2026 के आंकड़े बताते हैं कि दसवीं में स्थिरता की कमी है, जबकि बारहवीं में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने कहा कि जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां सुधार के प्रयास किए जाएंगे। आगामी सत्र में छात्रों की तैयारी को और मजबूत करने, अध्यापक प्रशिक्षण और परीक्षा पैटर्न को संतुलित बनाने पर जोर दिया जाएगा।

-----------

दसवीं का रिजल्ट
वर्ष-------प्रतिशत
2020------ 87.91
2021------99.99
2022------90.74
2023------93.58
2024------89.61
2025------91.22
2026------ 90.02
-------------------

बारहवीं का रिजल्ट
वर्ष----------प्रतिशत
2020--------82.24
2021--------99.88
2022--------79.25
2023--------79.73
2024--------85.37
2025--------83.33
2026--------83.79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed